Skip to main content

अमेरिकी राष्ट्रपति पर महाभियोग ?




चर्चा में क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं। अमेरिकी काॅन्ग्रेस ने उन पर विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया गया है।

  • ज्ञात हो कि 06 जनवरी, 2021 को जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन की जीत को प्रमाणित करने के लिये अमेरिकी काॅन्ग्रेस का सत्र शुरू हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग (जहाँ अमेरिकी संसद स्थित है) पर कब्ज़ा करने का असफल प्रयास किया।

प्रमुख बिंदु

अमेरिकी राष्ट्रपति पर महाभियोग

  • दो सदन: संयुक्त राज्य अमेरिका की विधायिका यानी संयुक्त राज्य अमेरिका की काॅन्ग्रेस में कुल दो सदन हैं:
    • सीनेट में प्रत्येक राज्य से दो प्रतिनिधि (सीनेटर) चुने जाते हैं, चाहे उस राज्य की आबादी कितनी भी हो।
    • हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, जिसमें सदस्यों का चुनाव राज्य की जनसंख्या के आधार पर किया जाता है। 
  • महाभियोग का कारण: अमेरिकी संविधान के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति को देशद्रोह, रिश्वत लेने अथवा किसी अन्य गंभीर अपराध या दुष्कर्म के कारण पद से हटाया जा सकता है।
  • पूर्ववर्ती महाभियोग
    • अब तक तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों- डोनाल्ड ट्रंप (वर्ष 2019), बिल क्लिंटन (वर्ष 1998) और एंड्रयू जॉनसन (वर्ष 1868) पर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स द्वारा महाभियोग चलाया गया है, हालाँकि सभी को सीनेट में विमुक्त कर दिया गया।
    • इस प्रकार किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को अब तक महाभियोग द्वारा पद से हटाया नहीं गया है।

भारत में राष्ट्रपति पर महाभियोग संबंधी प्रावधान

  • भारत में राष्ट्रपति को केवल 'संविधान का उल्लंघन' करने की स्थिति में ही हटाया जा सकता है, साथ ही भारतीय संविधान में 'संविधान के उल्लंघन' के अर्थ को परिभाषित नहीं किया गया है।
  • महाभियोग की प्रक्रिया संसद के किसी भी सदन- लोकसभा अथवा राज्यसभा द्वारा शुरू की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

what is internet and www explain in brief?

The Internet  is a global network of networks while  the Web , also referred formally as World Wide Web (www) is collection of information which is accessed via  the Internet . Another way to look at this difference is;  the Internet  is infrastructure while  the Web  is service on top of that infrastructure. Alternatively,  the Internet  can be viewed as a big book-store while  the Web  can be viewed as collection of books on that store. At a high level, we can even think of  the Internet  as hardware and  the Web  as software! that a interfaces in global network and information that has information is to use full .so it is a www.(world wide web). that is the history of a internet some one a started in 1993. and 2. 1983 ,1962,1958,1995,and so as

Computer क्या है – Computer की पूरी जानकारी

  Computer की पूरी जानकारी  – आज के इस पोस्ट में हम आपको देने वाले है  Computer क्या है  ,  input device और output device , keyboard ,mouse, Type of Computer, कंप्यूटर का परिचय और पीढ़ियों  Software और Hardware  आदि  |  Computer का यूज़ बहुत जगहों पर किया जाता है जैसे – शिक्षा , रेल और वायुयान आरक्षण , वैज्ञानिक शोध , चिकित्सा , बैंक , रक्षा , मनोंरजन , संचार , प्रशासनिक आदि | अब लगभग सभी परीक्षो में Computer से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है इस पोस्ट में आपके  सभी Basic Computer के Question और Answer मिल जायेगा | इस पोस्ट में आपको लोग को Computer की A to Z जानकारी मिल जाएगी | Computer एक इलेक्ट्रोनिक मशीन है जोकि मनुष्य द्वारा दिए गए निर्देशों  व डेटा को Process करके उसका परिणाम हमें देता है कंप्यूटर डेटा को इनपुट के रूप में लेता है और उसको Process करके आवश्यक परिणामो को आउटपुट के रूप देता है | Computer शब्द लैटिन भाषा के “ Compute ” शब्द से बना है | जिसका मतलब है “ गणना ” करना | कंप्यूटर को हिंदी में  “संगणक” कहा जाता है | Comput...

डेली का डोज ⧗ 17 मार्च 2021

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗   🔻 डेली का डोज ⧗ 17 मार्च 2021🔻 ︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘  ```1. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की मदद हेतु किस ऐप को लॉन्च किया है? a. मेरा राशन ऐप ✔️ b. मेरा घर संसार c. मेरा खाद्य ऐप d. इनमें से कोई नहीं   2. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया गया? a. महेंद्र सिंह धोनी b. राहुल द्रविड़ c. सचिन तेंदुलकर d. कपिल देव ✔️   3. निम्न में से कौन सा देश यूएई को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है? a. जापान b. नेपाल c. अमेरिका ✔️ d. चीन   4. भारत की किस अंतरराष्ट्रीय महिला तलवारबाज ने इस साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है? a. ज्योतिका दत्ता b. भवानी देवी ✔️ c. अंकिता रैना d. मोहनी अग्रवाल   5. भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर निम्न में से कौन बन गए हैं? a. कुलदीप यादव b. रवींद्र जडेजा c. युजवेंद्र चहल ✔️ d. जसप्रीत बुमराह   6....