Skip to main content

Current affairs 18/01/2021

 

ब्रिटेन की संसद में कश्मीर पर चर्चा :

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में कश्मीर मुद्दे पर की गई चर्चा को लेकर चिंता ज़ाहिर की है।

  • इससे पूर्व अक्तूबर 2020 में धारा 370 के निरसन के तीन माह बाद इटली, ब्रिटेन, फ्रांँस, जर्मनी, चेक गणराज्य और पोलैंड से यूरोपीय संसद के 27 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर (कश्मीर) का दौरा किया था।

United-Kingdom

प्रमुख बिंदु

पृष्ठभूमि

  • इस चर्चा का आयोजन यूनाइटेड किंगडम (UK) की संसद के कुछ सदस्यों द्वारा ‘कश्मीर की राजनीतिक स्थिति’ शीर्षक पर किया गया था।
  • इस चर्चा में शामिल सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता ज़ाहिर की और यूनाइटेड किंगडम की सरकार से इस क्षेत्र तक पहुँच प्राप्त करने की मांग की, ताकि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की प्रत्यक्ष रिपोर्ट संसद के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। 

भारत की चिंता 

  • इस चर्चा में कश्मीर के संदर्भ में प्रयोग की गई शब्दावली पर भारत ने चिंता ज़ाहिर की है, भारत के अनुसार, ब्रिटिश सांसदों को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (जो कि भारत का अभिन्न अंग है) और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के बीच अंतर करना चाहिये।
  • अक्तूबर 1947 में जब कश्मीर की पूर्ववर्ती रियासत को कानूनी रूप से भारत में शामिल किया गया था, तब कश्मीर के कुछ हिस्से पर पाकिस्तान द्वारा ज़बरन अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गया था।
  • इस चर्चा के दौरान जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश की वर्तमान ज़मीनी हकीकत को नज़रअंदाज किया गया और इसके बजाय एक तीसरे देश (पाकिस्तान) द्वारा प्रचारित झूठे दावों जैसे- कथित 'नरसंहार' और 'उग्र हिंसा' आदि पर चर्चा की गई।

भारत का पक्ष

  • लंदन में भारतीय उच्चायोग ने रेखांकित किया कि बीते वर्ष शुरू की गई स्मार्ट वाई-फाई (WiFi) परियोजना ने इस क्षेत्र में उच्च गति इंटरनेट के उपयोग को सक्षम बनाया है, वहीं केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2020 में हुए आतंकी हमलों, चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति और महामारी जैसी चुनौतियों के बावजूद ‘ज़िला विकास परिषद’ (DDC) के चुनाव आयोजित किये गए थे।
  • भारत ने एक बार पुनः इस बात को दोहराया कि वह शिमला समझौते (वर्ष 1972) और लाहौर घोषणा (वर्ष 1999) के अनुरूप जम्मू-कश्मीर समेत सभी बकाया मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ वार्ता करने को तैयार है। 

ब्रिटेन का पक्ष

  • ब्रिटेन की सरकार ने स्पष्ट किया है कि यद्यपि नियंत्रण रेखा (LoC) के दोनों ओर मानवाधिकार संबंधी चिंताएँ मौजूद हैं, किंतु ब्रिटेन भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय मामले में मध्यस्थता भूमिका नहीं निभाएगा।
  • कश्मीर को लेकर ब्रिटेन सरकार की नीति स्थिर और अपरिवर्तित है। 
  • ब्रिटेन की सरकार अभी भी यह मानती है कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर के लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी राजनीतिक समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

what is internet and www explain in brief?

The Internet  is a global network of networks while  the Web , also referred formally as World Wide Web (www) is collection of information which is accessed via  the Internet . Another way to look at this difference is;  the Internet  is infrastructure while  the Web  is service on top of that infrastructure. Alternatively,  the Internet  can be viewed as a big book-store while  the Web  can be viewed as collection of books on that store. At a high level, we can even think of  the Internet  as hardware and  the Web  as software! that a interfaces in global network and information that has information is to use full .so it is a www.(world wide web). that is the history of a internet some one a started in 1993. and 2. 1983 ,1962,1958,1995,and so as

Computer क्या है – Computer की पूरी जानकारी

  Computer की पूरी जानकारी  – आज के इस पोस्ट में हम आपको देने वाले है  Computer क्या है  ,  input device और output device , keyboard ,mouse, Type of Computer, कंप्यूटर का परिचय और पीढ़ियों  Software और Hardware  आदि  |  Computer का यूज़ बहुत जगहों पर किया जाता है जैसे – शिक्षा , रेल और वायुयान आरक्षण , वैज्ञानिक शोध , चिकित्सा , बैंक , रक्षा , मनोंरजन , संचार , प्रशासनिक आदि | अब लगभग सभी परीक्षो में Computer से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है इस पोस्ट में आपके  सभी Basic Computer के Question और Answer मिल जायेगा | इस पोस्ट में आपको लोग को Computer की A to Z जानकारी मिल जाएगी | Computer एक इलेक्ट्रोनिक मशीन है जोकि मनुष्य द्वारा दिए गए निर्देशों  व डेटा को Process करके उसका परिणाम हमें देता है कंप्यूटर डेटा को इनपुट के रूप में लेता है और उसको Process करके आवश्यक परिणामो को आउटपुट के रूप देता है | Computer शब्द लैटिन भाषा के “ Compute ” शब्द से बना है | जिसका मतलब है “ गणना ” करना | कंप्यूटर को हिंदी में  “संगणक” कहा जाता है | Comput...

डेली का डोज ⧗ 17 मार्च 2021

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗   🔻 डेली का डोज ⧗ 17 मार्च 2021🔻 ︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘  ```1. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की मदद हेतु किस ऐप को लॉन्च किया है? a. मेरा राशन ऐप ✔️ b. मेरा घर संसार c. मेरा खाद्य ऐप d. इनमें से कोई नहीं   2. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया गया? a. महेंद्र सिंह धोनी b. राहुल द्रविड़ c. सचिन तेंदुलकर d. कपिल देव ✔️   3. निम्न में से कौन सा देश यूएई को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है? a. जापान b. नेपाल c. अमेरिका ✔️ d. चीन   4. भारत की किस अंतरराष्ट्रीय महिला तलवारबाज ने इस साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है? a. ज्योतिका दत्ता b. भवानी देवी ✔️ c. अंकिता रैना d. मोहनी अग्रवाल   5. भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर निम्न में से कौन बन गए हैं? a. कुलदीप यादव b. रवींद्र जडेजा c. युजवेंद्र चहल ✔️ d. जसप्रीत बुमराह   6....