Skip to main content

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया साल नई शर्तों के साथ शुरू हुआ है।

 वॉट्सऐप की नई पॉलिसी: एग्री किया तो प्राइवेसी खत्म होगी, नहीं किया तो अकाउंट डिलीट करना होगा; सवाल-जवाब में समझें आप पर इसका क्या असर होगा?

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया साल नई शर्तों के साथ शुरू हुआ है। शर्तें भी ऐसी जिन्हें नहीं माना तो अकाउंट डिलीट करना होगा। शर्तें मानना है या नहीं, इस बारे में सोचने के लिए 8 फरवरी तक का वक्त है। दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। इन शर्तों से जुड़े कई सवाल दिमाग में उठ रहे होंगे। हम ऐसे ही इनके जवाब दे रहे हैं।


1. क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?

वॉट्सऐप पर नए टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी का अपडेट मिलने लगा है। इसमें लिखा है कि यूजर्स को ये पॉलिसी एग्री करना होगी। ये 8 फरवरी, 2021 से लागू हो रही है। इस तारीख के बाद इसे एग्री करना जरूरी होगी। यदि एग्री नहीं करते हैं तब अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप हेल्प सेंटर पर विजिट कर सकते हैं। अभी पॉलिसी में एग्री और नॉट नाउ का ऑप्शन मिल रहा है।


इसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उन्हें कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है।

2. वॉट्सऐप ने ऐसा फैसला क्यों लिया?

इस पॉलिसी को एग्री करने के बाद वॉट्सऐप अपनी 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा एक्सेस कर पाएगी। यानी वो उनके डेटा को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर पाएगी। नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में उसने साफ लिखा है कि अब वॉट्सऐप आपकी हर सूचना अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा। यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करके पैसे भी कमा सकती है।


3. पॉलिसी का यूजर पर क्या असर होगा?

ये तय हो चुका है कि आप वॉट्सऐप चलाते हैं तब ये पॉलिसी एग्री करना होगी। यानी न चाहते हुए भी आपको अपने वॉट्सऐप की प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस बात को ऐसे समझें...


•खर्च से तय होंगे विज्ञापन: वॉट्सऐप आपके बैंक का नाम, कितनी राशि और डिलीवरी का स्थान सभी ट्रैक करेगा। इससे फेसबुक-इंस्टाग्राम भी आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जान जाएंगे। ट्रांजेक्शन डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी। यानी आप इडली-डोसा खाते हैं तो अमीर आदमी नहीं हैं। स्टारबक्स जाते हैं तो अमीर हैं। फिर आपको महंगी गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे।


•आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस होगी : वॉट्सऐप ने विकल्प दिया है कि यूजर अपनी लोकेशन एक्सेस डिसेबल कर सकते हैं। हालांकि उसने यह भी कहा है कि आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से अंदाजा लग जाएगा आप कब-कहां जाते हैं।


•स्टेटस भी सुरक्षित नहीं: वॉट्सऐप आपका स्टेटस भी पढ़ेगा। जोखिम यह है यदि आपने लिखा- बताओ कौन सी गाड़ी खरीदूं। तो फेसबुक-इंस्टाग्राम भी इसे पढ़ेंगे और आपको कार, बाइक के विज्ञापन दिखने लगेंगे। ठीक ऐसे ही यदि आपने लिखा- घूमने कहां जाना चाहिए। तब आपके सोशल पेज पर कई टूर से जुड़े विज्ञापन आएंगे।


•कंटेंट पर सजेशन और एनालिसिस मिलेगा: वॉट्सऐप आपको दोस्तों, ग्रुप्स, कंटेंट आदि के सजेशन भी देगा। एक तरह से वॉट्सऐप आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और उसका एनालिसिस करेगा। फेसबुक इसी आधार पर आपको शॉपिंग, प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाएगा।


•कॉल पर भी होगी नजर: कंपनी को पता होगा आप किसे कितने वॉट्सऐप कॉल करते हैं? किस ग्रुप में ज्यादा सक्रिय हैं? ब्रॉडकास्ट लिस्ट कितनी है? फोटो-वीडियो फॉरवर्ड करने पर सर्वर पर अधिक समय स्टोर रहेंगे। उसे पता होगा कौन-सा कंटेंट ज्यादा फॉरवर्ड हो रहा है। फेक न्यूज ट्रैक करने व चुनाव के समय ये जानकारी अहम होगी। बिजनेस अकाउंट से शेयर होने वाले कैटलॉग का एक्सेस भी वॉट्सऐप के पास होगा।


4. क्या पॉलिसी को एक्सेप्ट करना चाहिए?

नई पॉलिसी का यूजर की प्राइवेसी पर गहरा असर होने वाला है। यानी आप जैसे ही कंपनी की नई पॉलिसी को एग्री करते हैं, उसे अपने डेटा का एक्सेस करने के राइट्स भी दे देंगे। समस्या ये है कि वॉट्सऐप चलाना है तब पॉलिसी को एग्री करना जरूरी है। क्योंकि 8 फरवरी के बाद तो पॉलिसी मानना ही पड़ेगी। यदि एग्री नहीं करते तो वॉट्सऐप अकाउंट को डिलीट करना पड़ेगा।


5. कंपनी की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी का क्या हुआ?

वॉट्सऐप अपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी में इस बात का दावा करती थी कि आपके मैसेज, डेटा उसके पास भी नहीं रहता। 8 फरवरी के बाद ये खत्म हो जाएगी। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी में लिखा था कि आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है, इसलिए हमने आपके लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर तैयार किया है।


एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट होने से आपके मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डॉक्यूमेंट, स्टेटस और कॉल सुरक्षित हो जाते हैं और कोई उनका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर से यह पक्का हो जाता है कि मैसेज और कॉल सिर्फ आपके और आपके कॉन्टैक्ट के बीच ही रहें। कोई और, यहां तक कि वॉट्सऐप भी उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

what is internet and www explain in brief?

The Internet  is a global network of networks while  the Web , also referred formally as World Wide Web (www) is collection of information which is accessed via  the Internet . Another way to look at this difference is;  the Internet  is infrastructure while  the Web  is service on top of that infrastructure. Alternatively,  the Internet  can be viewed as a big book-store while  the Web  can be viewed as collection of books on that store. At a high level, we can even think of  the Internet  as hardware and  the Web  as software! that a interfaces in global network and information that has information is to use full .so it is a www.(world wide web). that is the history of a internet some one a started in 1993. and 2. 1983 ,1962,1958,1995,and so as

Computer क्या है – Computer की पूरी जानकारी

  Computer की पूरी जानकारी  – आज के इस पोस्ट में हम आपको देने वाले है  Computer क्या है  ,  input device और output device , keyboard ,mouse, Type of Computer, कंप्यूटर का परिचय और पीढ़ियों  Software और Hardware  आदि  |  Computer का यूज़ बहुत जगहों पर किया जाता है जैसे – शिक्षा , रेल और वायुयान आरक्षण , वैज्ञानिक शोध , चिकित्सा , बैंक , रक्षा , मनोंरजन , संचार , प्रशासनिक आदि | अब लगभग सभी परीक्षो में Computer से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है इस पोस्ट में आपके  सभी Basic Computer के Question और Answer मिल जायेगा | इस पोस्ट में आपको लोग को Computer की A to Z जानकारी मिल जाएगी | Computer एक इलेक्ट्रोनिक मशीन है जोकि मनुष्य द्वारा दिए गए निर्देशों  व डेटा को Process करके उसका परिणाम हमें देता है कंप्यूटर डेटा को इनपुट के रूप में लेता है और उसको Process करके आवश्यक परिणामो को आउटपुट के रूप देता है | Computer शब्द लैटिन भाषा के “ Compute ” शब्द से बना है | जिसका मतलब है “ गणना ” करना | कंप्यूटर को हिंदी में  “संगणक” कहा जाता है | Comput...

डेली का डोज ⧗ 17 मार्च 2021

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗   🔻 डेली का डोज ⧗ 17 मार्च 2021🔻 ︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘︘  ```1. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की मदद हेतु किस ऐप को लॉन्च किया है? a. मेरा राशन ऐप ✔️ b. मेरा घर संसार c. मेरा खाद्य ऐप d. इनमें से कोई नहीं   2. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया गया? a. महेंद्र सिंह धोनी b. राहुल द्रविड़ c. सचिन तेंदुलकर d. कपिल देव ✔️   3. निम्न में से कौन सा देश यूएई को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है? a. जापान b. नेपाल c. अमेरिका ✔️ d. चीन   4. भारत की किस अंतरराष्ट्रीय महिला तलवारबाज ने इस साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है? a. ज्योतिका दत्ता b. भवानी देवी ✔️ c. अंकिता रैना d. मोहनी अग्रवाल   5. भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर निम्न में से कौन बन गए हैं? a. कुलदीप यादव b. रवींद्र जडेजा c. युजवेंद्र चहल ✔️ d. जसप्रीत बुमराह   6....